1st Bihar Published by: Updated Oct 16, 2019, 7:38:48 PM
- फ़ोटो
RAMGADH: तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर चार बच्चों को रौंद डाला. जिससे घटनास्थल पर ही 2 बच्चों की मौत हो गई.
2 घायल बच्चों को इलाज के लिए सीसीएल हॉस्पिटल नई सराय में भर्ती कराया गया. यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रेफर कर दिया. घटना रामगढ़ के थाना क्षेत्र के बींझार के पास की है.
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे इफिको कॉलोनी के रहने वाले थे. वह सड़क किनारे खेल रहे थे इस दौरान ही एक गाड़ी ने रौंद दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.