ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

राम नवमी को इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी राम मंदिर में एंट्री, अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

DESK: आगामी 17 अप्रैल को पूरे देश में रामलला का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार राम नवमी को

राम नवमी को इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी राम मंदिर में एंट्री, अयोध्या जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: आगामी 17 अप्रैल को पूरे देश में रामलला का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार राम नवमी को लेकर राम भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। 


दरअसल, राम नवमी के दिन रामलला के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या स्थित राम मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर प्रबंधन ने राम नवमी को लेकर पिछले कई दिनों से भव्य तैयारियां शुरू कर दी है। रामलला के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से कुछ गाइडलाइन्स भी जारी किए गए हैं।


एक्स पर एक पत्र जारी करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कहा है कि दर्शनार्थियो को अपना मोबाइल, मूल्यवान वस्तुएं इत्यादि साथ नहीं लाने चाहिए। दर्शनार्थी अपना मोबाइल, जूता, चप्पल, बड़े-बैग एवं प्रतिबंधित सामग्री जितना दूर सुरक्षित रखकर आएंगे, दर्शन में उतनी ही अधिक सुविधा होगी। 


रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः काल साढ़े तीन बजे से श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध होने के लिए व्यवस्था की जाएगी। 16 से 18 अप्रैल तक सभी प्रकार के विशिष्ट पास/दर्शन-आरती आदि की बुकिंग को पहले ही रद्द किया जा चुका है।  श्री रामजन्मभूमि प्रवेश द्वार पर 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' द्वारा यात्री सेवा केन्द्र बनाया गया है जिसमें जन-सुविधाएं लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।


ट्रस्ट ने कहा है कि सभी श्रद्धालुओं को एक ही मार्ग से जाना होगा। दर्शन का समय बढ़ाकर उसे 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगल आरती से शुरू होकर रात 11 बजे तक चलेगा। ट्रस्ट ने वीवीआईपी लोगों से अनुरोध किया है कि वे 19 अप्रैल के बाद ही रामलला के दर्शन के लिए मंदिर में पधारें।