ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला चंदा, मोदी सरकार ने दिया नकद दान

DELHI : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहला चंदा मिला है। ट्रस्ट को मोदी सरकार की तरफ से नकद दान मिला है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार की तरफ से बनाए गए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पहला चंदा मिला है। ट्रस्ट को मोदी सरकार की तरफ से नकद दान मिला है। केंद्र सरकार ने एक रुपए का पहला दान दिया है।


मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में की थी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य हैं जिनमें 9 स्थाई और 6 नामित सदस्य होंगे। ट्रस्ट के गठन के बाद केंद्र सरकार की तरफ से तत्काल एक रुपये का नगद दान दिया गया है जो मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को मिला पहला दान बताया जा रहा है।


खबरों के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से या पहला दान ट्रस्ट को गृह मंत्रालय के अवर सचिव टीम मुर्मू ने दिया। राम मंदिर निर्माण के लिए गठित अचल संपत्ति सहित बिना किसी शर्त के किसी भी व्यक्ति से किसी भी रूप में दान अनुदान अंशदान और योगदान दे सकता है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर फैसला सुनाते हुए ट्रस्ट गठित करने का आदेश दिया था।