ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

राज्यपाल से मिलकर हेमंत ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, 29 दिसंबर को लेंगे CM पद की शपथ

RANCHI: जेएमएम विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मिले. सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. मुलाकात के बा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  जेएमएम विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन आज राज्यपाल से मिले. सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. मुलाकात के बाद हेमंत ने कहा कि 50 विधायकों का समर्थन पेश किया हैं. राज्यपाल से अनुरोध किया है कि सरकार गठन करने के लिए अनुमति दी जाए. 29 दिसंबर को शपथ लेंगे. 

हेमंत के पास 50 विधायकों का समर्थन

हेमंत के पास सरकार बनाने के लिए 50 विधायकों का समर्थन प्राप्त हैं. इसमें से उनकी पार्टी जेएमएम का 30, कांग्रेस 16 और राजद का 1 विधायक हैं. इसके अलावे जेवीएम ने बिना शर्त समर्थन सोरेन सरकार को करने का ऐलान किया है. जेवीएम के 3 विधायक हैं. कुल मिलाकर विधायकों की संख्या 50 हैं. सरकार बनाने के लिए हेमंत को सिर्फ 41 विधायकों का ही समर्थन चाहिए. हेमंत के साथ राजभवन शिबू सोरेन, कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह, तेजस्वी यादव समेत कई महागठबंधन के विधायक और नेता गए थे.

पीएम को भी देंगे न्योता

हेमंत का शपथ ग्रहण समारोह मोरहाबादी मैदान में 1 बजे से होगा. इसमें कई राज्यों के सीएम समेत कई नेता शामिल होंगे. आज दोपहर में ही हेमंत ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता देंगे. अगर वह आते हैं तो इससे बड़ी बात मेरे लिए क्या हो सकती हैं.

टैग्स