ब्रेकिंग
लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टमोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते लाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टमोतिहारी में 35 लाख की वसूली ! थानेदार का 'निलंबन' पर 'मास्टरमाइंड अफसर' पर अब तक कोई एक्शन नहीं, जांच की आंच कब मुख्य सरगना तक पहुंचेगी ? पुलिसिया सिस्टम में भी उठने लगे सवालबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते

बारिश के बीच अचानक राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए सीएम नीतीश, सियासी हलचल हुई तेज

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां बारिश के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं। सीएम के अचानक राजभवन पहुंचने

बारिश के बीच अचानक राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंच गए सीएम नीतीश, सियासी हलचल हुई तेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां बारिश के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं। सीएम के अचानक राजभवन पहुंचने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। राजभवन में सीएम नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ मुलाकात कर रहे हैं।


दरअसल, अपने पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के कारण जब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचते हैं तो बिहार में सियासी हलचल तेज हो जाती है। मुख्यमंत्री के राजभवन पहुंचते ही सियासत में तरह तरह के कयास लगाने शुरू हो जाते हैं। बारिश के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे हैं, ऐसे में हलचल बढ़ना लाजमी हो जाता है।


मुलाकात का प्रयोजन क्या है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन यह मुलाकात राजनीतिक बताई जा रही है। इससे पहले 23 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ से मुलाकात की थी। सीएम और राज्यपाल के बीच करीब 40 मिनट तक मुलाकात हुई थी। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे हैं।