ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजू दानवीर ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बिहार शरीफ के मोरा तालाब छठ घाठ पर जाकर महापर्व छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। इस मौके पर उन्होंन

राजू दानवीर ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बिहार शरीफ के मोरा तालाब छठ घाठ पर जाकर महापर्व छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ दिया। इस मौके पर उन्होंने छठ व्रतियों से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। 


राजू दानवीर ने कहा कि लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मेरी तरफ से आप सभी माता-बहनों और सम्पूर्ण बिहारवासियों को मंगल कामना देता हूं। छठी मइया की कृपा से हमारे प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे। छठी मइया की कृपा से लोक आस्था का यह महापर्व संपूर्ण सृष्टि के लिए सुख-समृद्धि तथा आरोग्यता का कारक बने, यही कामना है। 


पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में राजू दानवीर ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव ने स्पष्ट कह दिया है कि भाजपा के लोगों ने झूठे वादे कर प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। झूठे चुनावी वादे करने वाली भाजपा उपचुनाव में अगर कहती है कि वे कुछ देंगे कुछ करेंगे, तो ये सरासर झूठ है। 


उन्होंने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव ने साफ कहा है कि हमारा समर्थन प्रदेश हित में है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव कहीं न कहीं देश को बड़ा संदेश देगा। भाजपा ने हर बार झूठे वादे से लोगों को गुहमराह करने का काम किया। जनता इस बात को बखूबी समझती है, इसलिए इस चुनाव का परिणाम भाजपा के खिलाफ आएगा और उनकी करारी हार होगी।

टैग्स