पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक रोचक मामला निकल कर सामने आया है। यहां, एक दूल्हे को शादी करने के लिए 1600 किलोमीटर का सफर तय करना काफी महंगा पड़ गया है। दूल्हे के साथ सुल्तानगंज के लोगों ने जमकर ठगी की है। दरअसल, राजस्थान के रायपुर एक व्यक्ति को उसकी शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई है। युवक को लड़की वाले गरीब हैं यह कहकर इस बात पर राजी करा लिया कि लड़की पक्ष के खर्च को भी लड़के वाले वहन करेंगे।
दरअसल,सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले शख्स ने अपने गांव की एक लड़की की शादी अपने रिश्तेदार की मदद से राजस्थान के रायपुर के एक व्यक्ति से तय कराई थी। लड़की पक्ष द्वारा कहा गया था कि वह शादी तो कर लेंगे लेकिन शादी में खर्च नहीं कर पाएंगे। शादी का पूरा खर्च लड़का पक्ष को करना होगा। दोनों पक्ष से रजामंदी के बाद दूल्हा सुल्तानगंज बरात लेकर पहुंचा। यहां शादी की कोई तैयारी नहीं की गई है। शादी के लिए मंडप तक नहीं बनाया गया है। जिसके बाद जब इसको लेकर दुल्हन पक्ष से सवाल किया गया तो उनके द्वारा यह कहा गया कि, पैसों की कमी के कारण अब शादी जमालपुर के एक मंदिर में करा दी जाएगी। जिसके बाद दूल्हे ने मंदिर में दुल्हन की मांग भरी।
इसके बाद फिर सरातियों में से एक ने दूल्हे से 60 हजार रुपये मांगे और कहा कि विदाई के लिए कुछ सामान खरीदना है। लेकिन, वह युवक रुपये पाते ही वे लोग चंपत हो गए। जिसके बाद इस युवक की तलाश में खुद दूल्हा और उसके परिजन निकलें तो दुल्हन को मौका मिल गया और वह भी भाग गई। धीरे-धीरे दुल्हन पक्ष के ज्यादातर लोग खिसक गए। शादी में केवल दुल्हन का पिता और बड़ी बहन ही बचे थे। जब दुल्हन भाग गई तो दूल्हे पक्ष के लोगों ने अपने रुपये मांगे। उस समय पता चला कि दुल्हन का पिता और बहन नकली हैं। दूल्हा समझ गया था कि वह ठगी का शिकार हो गया और वह भी राजस्थान चला गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।