Hindi News / news / नवादा में कई घंटों से रैन बसेरे में पड़ा है अज्ञात शव, सूचना...

नवादा में कई घंटों से रैन बसेरे में पड़ा है अज्ञात शव, सूचना के बाद भी प्रशासन बेपरवाह

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 29, 2019, 2:26:05 PM

नवादा में कई घंटों से रैन बसेरे में पड़ा है अज्ञात शव, सूचना के बाद भी प्रशासन बेपरवाह

- फ़ोटो

NAWADA: ख़बर नवादा से है, जहां जिला प्रशासन और पुलिस की लापरवाही देखने को मिली है. नवादा जिले के प्रजातंत्र चौक पर कई घंटों से रैन बसेरे में एक शव पड़ा है. पुलिस को सूचना देने के बाद भी शव को रैन बसेरे से हटाया नहीं गया है. स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने अज्ञात शव की सूचना कई बार पुलिस को दी. बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. राजेश ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को फोन करके शव के बारे में सूचना दी लेकिन इसके बाद भी प्रशासन बेपरवाह है. शव किसका है और व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल सका है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट