ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- 'CAB का विरोध करने वाले बोल रहे पाकिस्तान की भाषा'

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का गुस्सा कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर फूटा है. नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को गिरिराज सिंह ने जमकर खरी-खो

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का गुस्सा कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर फूटा है. नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को गिरिराज सिंह ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है. कानून का विरोध करने वालों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए गिरिराज सिंह ने करारा वार किया है.    


गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है. गिरिराज सिंह ने कहा है कि 'जो लोग भी नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे हैं, वो पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं.' गिरिराज सिंह ने कहा कि 'राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है या फिर पाकिस्तान इनकी भाषा, समझ नहीं आ रहा है.' 


गिरिराज सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कई बार कहा है कि ये बिल किसी की नागरिकता खत्म करने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को नागरिकता देने के लिए है. गिरिराज सिंह ने कहा कि पूरा विपक्ष राहुल गांधी की भाषा बोल रहा है. उन्होंने कहा कि जो भी इस कानून का विरोध कर रहा है वो राहुल गांधी से प्रेरित हो रहा है. CAB कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी गिरिराज सिंह ने आड़े हाथों लेते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता