ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन, इस दिन होना होगा हाजिर

RANCHI: राहुल गांधी के खिलाफ रांची की कोर्ट ने मानहानि को लेकर दर्ज फौजदारी केस में आज समन जारी किया है. राहुल को 22 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है. न्यायिक दंडाधिका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: राहुल गांधी के खिलाफ रांची की कोर्ट ने मानहानि को लेकर दर्ज फौजदारी केस में आज समन जारी किया है. राहुल को 22 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है. न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत ने सुनवाई करते हुए समन जारी किया. राहुल को कोर्ट में आकर अपना पक्ष रखना होगा. 

सिविल कोर्ट में दर्ज है केस

राहुल के खिलाफ रांची के रहने वाले प्रदीप मोदी ने केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान रांची के मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस की सभा में नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, ललित मोदी सहित मोदी टाइटल से जुड़े सभी नाम वाले को चोर बताया था. मेरे नाम में भी मोदी लगा है. शिकायतकर्ता कोर्ट से अपने शिकायत आवेदन में राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया था.

गुजरात और बिहार में भी दर्ज हुआ था केस

पटना में सुशील मोदी ने पिछले साल राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था. जिसमें बताया गया था कि राहुल ने 13 अप्रैल 2019 को कोलर में चुनाव रैली के दौरान कहा था कि सभी मोदी चोर हैं. राहुल के इस बयान को मैंने टीवी चैनल और पेपर में पढ़ा. इससे मैं आहत हूं. मैं चाहता हूं कि कोर्ट राहुल को समन भेजे और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाकर कार्रवाई करें. वही, गुजरात में भी राहुल गांधी पर इसको लेकर मानहानि का मामला दर्ज हुआ था. राहुल को कोर्ट में पेश भी होना पड़ा था. 

टैग्स