ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

राहुल गांधी ही बनेंगे दूल्हा ! कांग्रेस नेता ने किया लालू यादव के बयानों को डिकोड, कहा - तय हो गया है विपक्ष का PM फेस, सब लोग साथ चलने को तैयार

DESK : विपक्षी एकता की बैठक के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। यह लगातार अपने बयानों के जरिए साफ़ कर रहे हैं कि विपक्ष का पीएम फेस कौन होगा। पटना में हुई पहली

राहुल गांधी ही बनेंगे दूल्हा ! कांग्रेस नेता ने किया लालू यादव के बयानों को डिकोड, कहा -  तय हो गया है विपक्ष का PM फेस, सब लोग साथ चलने को तैयार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : विपक्षी एकता की बैठक के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। यह लगातार अपने बयानों के जरिए साफ़ कर रहे हैं कि विपक्ष का पीएम फेस कौन होगा। पटना में हुई पहली बैठक के बाद भी लालू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशारो ही इशारों में यह बता दिया था, उसके बाद लालू जब दिल्ली गए तो वहां भी उन्होंने अपने बयानों के जरिए यह बता दिया कि आखिर विपक्षी दल किन्हें आगे करने पर विचार कर रही है। इसके बाद अब कांग्रेस के नेता तारिक अहमद ने साफ़ तौर पर कहा है कि - पीएम पद के उम्मीदवार तो सिर्फ राहुल गांधी ही होंगे।


दरअसल, कांग्रेस नेता के तरफ से विपक्षी दलों की बैठक का पहला चरण होने के बाद यह सवाल किया गया कि दूसरे चरण की बैठक से पहले क्या यह तय कर लिया गया है कि, विपक्ष किसके फेस पर चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने साफ़ तौर पर एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि - लालू यादव का राहुल गांधी को  कहना था कि आप दूल्हा बनिए और हम बारात जाएंगे। यानी कि वह उनको प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मानने के लिए तैयार हैं। साथ ही बाराती बनने के लिए भी तैयार हैं।


मालूम हो कि, विपक्षी दलों की पटना में हुई पहली बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव ने मजाकिया लहजे में ही बड़ी बात कह डाली थी। लालू यादव ने  राहुल गांधी को जल्दी ही शादी करने की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि - आप  दूल्हा बनिए, हम सब बाराती जाएंगे। उनके बयान पर  खूब ठहाके लगे, लेकिन बाद में उसके सियासी मायने मतलब निकाले जाने लगे। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि लालू यादव ने दूल्हा बताकर राहुल गांधी को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया। जिसके बाद अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद तारिक अनवर ने लालू यादव के बयान के सियासी मायने बताए हैं।


आपको बताते चलें कि, विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली है। इस बैठक में विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि विपक्षी दलों के बीच सीट शेयरिंग पर भी सहमति बन जाएगी। इससे पहले कांग्रेस नेता तारिक अहमद ने साफ़ कर दिया है कि, विपक्ष का पीएम फेस राहुल गांधी ही होंगे।