Hindi News / news / रहस्यमय ढंग से गायब हुए रोहित की तलाश शुरू, गंगा की लहरों में...

रहस्यमय ढंग से गायब हुए रोहित की तलाश शुरू, गंगा की लहरों में खोजबीन कर रही SDRF की टीम

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 04, 2020, 4:33:31 PM

रहस्यमय ढंग से गायब हुए रोहित की तलाश शुरू, गंगा की लहरों में खोजबीन कर रही SDRF की टीम

- फ़ोटो

PATNA : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला मेन रोड इलाके से 28 वर्षीय रोहित उर्फ चिंटू कुमार के पांच दिन पहले से रहस्मय तरीके से गायब होने पर उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. रोहित के परिजनों ने उसके कई दोस्तों से पूछताछ भी की लेकिन उसका अब तक कुछ अता पता नहीं चल सका है. 

वहीं परिजनों द्वारा मालसलामी थाने में रोहित के गायब होने की लिखित सूचना देने के पांच दिन बाद भी अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया है. परिजन किसी अनहोनी की आशंका से घबड़ाकर पुलिस से रोहित की सकुशल बरामदगी की मांग करने लगे. वहीं परिजनों के हंगामा करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला.  

CCTV फुटेज में रोहित लाल टीशर्ट पहने घर से बाहर निकलकर गंगा तट की ओर जाते देखा गया. जिसके आधार पर पुलिस ने SDRF टीम की मदद से पिरदमरिया गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा की लहरों में रोहित की खोजबीन शुरू कर दी है. वहीं परिजनों का कहना है कि बीते 29 सितम्बर को रोहित उर्फ चिन्टू मॉर्निंग वॉक करने सुबह  घर से निकला था पर पांच दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा है जिसके बाद से परिजन काफी घबड़ाये हुए हैं.