ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

लालू के लिए किडनी देने को तैयार हैं रघुवंश प्रसाद सिंह

PATNA : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी देने को तैयार हैं. लालू प्रसाद यादव को अगर किडनी की जरूरत पड़ी तो रघुवंश बाबू सबसे पहले जाकर अपना

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद यादव को अपनी किडनी देने को तैयार हैं. लालू प्रसाद यादव को अगर किडनी की जरूरत पड़ी तो रघुवंश बाबू सबसे पहले जाकर अपना किडनी देंगे. खुद ऱघुवंश प्रसाद सिंह ने मीडिया के सामने ये एलान किया है. लालू के लिए किडनी दान करेंगे रघुवंश सिंह रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉक्टरों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव की किडनी में बार-बार समस्या आ रही है. अभी भी उनकी किडनी ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है. ऐसे में अगर डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट कराने का फैसला  लेते हैं तो वे अपनी किडनी देने को तैयार हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू यादव से उनके  सियासी संबंध ही नहीं बल्कि पारिवारिक संबंध और दोस्ती है. इसके कारण वे लालू प्रसाद के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह की लालू से पुरानी दोस्ती लालू प्रसाद यादव और रघुवंश प्रसाद सिंह की दोस्ती काफी पुरानी है. 1970 के दशक में दोनों संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में साथ थे. 1977 में लालू प्रसाद यादव सांसद तो रघुवंश प्रसाद सिंह विधायक चुने गये थे. 1990 में बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार बनी तो लालू ने ऱघुवंश प्रसाद सिंह को विधान परिषद का सदस्य बनाकर उन्हें सत्तारूढ़ दल का उपनेता बनाया. बाद में लालू यादव ने ही उन्हें विधान परिषद का सभापति भी बनाया. 1995 में रघुवंश बाबू लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल में मंत्री बने थे. 1996 में सांसद चुने जाने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह केंद्र की देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में लालू प्रसाद यादव के कोटे से ही स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बनाये गये थे. 2004 में जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो एक बार फिर लालू प्रसाद यादव के कोटे से ऱघुवंश प्रसाद सिंह को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री  बनाया गया. रघुवंश प्रसाद सिंह लालू प्रसाद यादव के सबसे विश्वसनीय सहयोगियों में माने जाते हैं. ये दीगर बात है कि 73 साल की उम्र में वे किडनी दान देने की स्थिति में नहीं हैं. लेकिन इसके बावजूद लालू प्रसाद यादव के लिए किडनी दान देने की इच्छा जाहिर कर उन्होंने लालू यादव के प्रति अपने समर्पण को दिखाया है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता