ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

रामनवमी हिंसा केस : पूर्व BJP विधायक समेत 85 के विरुद्ध दाखिल हुआ आरोप पत्र, जुड़ चुकी है IPC की धारा - 302

ROHTASH : रामनवमी के दौरान सासाराम में हुए दंगा मामले में पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत 85 आरोपितों के खिलाफ नगर थाना ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यहां रामनवमी के जु

रामनवमी हिंसा केस :  पूर्व BJP विधायक समेत 85 के विरुद्ध दाखिल हुआ आरोप पत्र, जुड़ चुकी है IPC की धारा - 302
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ROHTASH : रामनवमी के दौरान सासाराम में हुए दंगा मामले में  पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत 85 आरोपितों के खिलाफ नगर थाना ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यहां रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों में फैले धार्मिक उन्माद एवं एक-दूसरे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटना हुई थी।


दरअसल, जिला व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शक्तिधर भारती की अदालत में रामनवमी के दौरान शहर में हुए दंगा से जुड़े मामले में पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत 85 आरोपितों के खिलाफ नगर थाना ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पिछले दिनों रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों में फैले धार्मिक उन्माद एवं एक-दूसरे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटना हुई थी।


मालूम हो कि, रामनवमी मामले में पूर्व विधायक को पिछले 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इसमें दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में राजा चौधरी नामक युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने नगर पुलिस द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन में भारतीय दंड विधान की धारा 302 जोड़ने की प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है।