ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

राजधानी में चोरों ने दारोगा पर बरसाईं गोलियां, घायल होकर भी पुलिसकर्मी ने 3 बदमाशों को धर दबोचा

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इस

राजधानी में चोरों ने दारोगा पर बरसाईं गोलियां, घायल होकर भी पुलिसकर्मी ने 3 बदमाशों को धर दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के बेउर इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में बेउर इलाके में सात की संख्या में बदमाश टेलीकॉम टावर में बैटरी चोरी कर रहे थे। इसी दौरान वहां से दारोगा फूलनराम पुलिस टीम के साथ सूचना मिलने पर वहां पहुंचे थे। तभी बेखौफ बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी। गोली  दारोगा फूलनराम के दाहिने हाथ में लगी। हालांकि, घायल अवस्था में भी दारोगा और पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को धर दबोचा। लेकिन, इस दौरान एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। 


बताया जाता है कि, पुलिस को देख बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली दारोगा के हाथ में जा लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया है। और फरार चार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। दारोगा पर फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 


उधर, पुलिस टीम ने गिरोह के 3 बदमाशों को पकड़ लिया है। मौके से पुलिस ने कई बैटरी, एक पिस्टल बरामद की है। जबकि 4 बदमाश भागने में सफल रहे हैं। वहीं दारोगा को इलाज के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। और जल्द उसकी भी गिरफ्तारी की बात कही है।