ब्रेकिंग
RTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान

बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेज

Bihar Terror Link: मुंगेर पुलिस ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से संपर्क और दिल्ली में हमले की साजिश से जुड़े इनपुट की जांच की जा रही है।

Bihar Terror Link
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Terror Link: बिहार के मुंगेर जिले में पुलिस ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक के कथित तौर पर पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन के संपर्क में रहने और दिल्ली में बड़ी वारदात की साजिश रचने की जानकारी सामने आई है।


गिरफ्तार युवक की पहचान मो. सद्दाम के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दिल्ली पेट्रोल बम से हमले की साजिश का इनपुट

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि कथित तौर पर पाकिस्तानी नेटवर्क के निर्देश पर दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में पेट्रोल बम से बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। हालांकि पुलिस इस इनपुट की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से जांच और सत्यापन कर रही है।


इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क का आरोप

तारापुर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिलकी खानपुर निवासी मो. शमशेर के पुत्र मो. सद्दाम का संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर राणा हुसैन से है। सूचना की पुष्टि के बाद तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार देर रात सद्दाम के घर पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान सद्दाम ने भागने का प्रयास किया और शौचालय की छत पर लगी झाड़ी में कुछ फेंक दिया। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और तलाशी के दौरान हथियार बरामद किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस को शक है कि सद्दाम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हथियार छिपाने की कोशिश की थी।


मोबाइल जांच में मिले संदिग्ध नंबर

पुलिस जांच में सद्दाम के मोबाइल से ‘राणा भाई’ नाम से सेव एक पाकिस्तानी नंबर मिलने की बात सामने आई है। पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान दो अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी भी मिली है। अब बिहार पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी है।


मुंबई में रहने की भी जांच

जांच में यह भी बात सामने आई है कि सद्दाम पहले मुंबई में रहता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वहां रहते हुए उसका किसी संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क हुआ था या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।


बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता