Hindi News / news / राजधानी के होटल में सिर में गोलीमार कर महिला की हत्या , कमरे...

राजधानी के होटल में सिर में गोलीमार कर महिला की हत्या , कमरे में फैला सिंदूर और खून; बॉडी पर कपड़े नहीं

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 20, 2023, 2:47:31 PM

राजधानी के होटल में सिर में गोलीमार कर महिला की हत्या , कमरे में फैला सिंदूर और खून; बॉडी पर कपड़े नहीं

- फ़ोटो

PATNA : खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां पटना जंक्शन इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गई है। महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं है। जिस कमरे में वो एक शख्स के साथ ठहरी थी, वहां खून और सिंदूर बिखरा हुआ है। उसके बाद इस घटना को लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, पटना जंक्शन इलाके में  मीनाक्षी होटल के कमरा नंबर 303 में एक महिला की हत्या कर दी गई है। इस कमरे में महिला का सिंदूर भी बिखरा हुआ है। इस कमरे में युवक के साथ एक युवती भी आई थी। पुलिस ने CCTV चेक किया है जिसमें युवक को दिखा गया है। युवक का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है। बताया जा रहा कि मृतिका युवक से होटल में मिलने शुक्रवार को आई थी।दोनों ने होटल के रजिस्टर में खुद को पति-पत्नी बताया था।


वहीं, घटना के जानकारी मिलने के बाद मौके के पर डीएसपी और कोतवाली थानाध्यक्ष पहुंचे। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद का कहना है कि महिला के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। सभी तरह की जांच खत्म कर लेने के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा ,


उधर, डीएसपी ने इस मामले को लेकर बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास होटल के संचालक ने इसकी सूचना दी। आशंका है कि हत्या सुबह 10 बजे हुई होगी। पुलिस के मुताबिक दोनों जहानाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस अभी जांच में जुटी है। आखिर किन वजहों से गोली मारी गई और दोनों के बीच क्या रिश्ता था, इसकी भी जांच की जा रही है। कमरे से कट्टा बरामद किया गया है। हत्या इसी कट्टे से हुई या नहीं पुलिस अभी जांच कर रही है।