ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी

वीआईपी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार सरकार की नई टोल नीति की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने नीति वापस लेने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।

बिहार न्यूज
खजाना खाली होने का प्रमाण: VIP
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार सरकार की नई टोल टैक्स नीति पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता को राहत देने के बजाय उस पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।


 उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार स्टेट हाईवे, बड़े पुलों पर टोल टैक्स वसूलने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं, टोल शुल्क का भुगतान नहीं करने वालों पर तीन गुना जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया गया है तथा अलग-अलग वाहनों के लिए प्रति किलोमीटर टोल दर तय कर दी गई है।


देव ज्योति ने कहा कि यह फैसला साफ तौर पर दर्शाता है कि सरकार का खजाना खाली हो चुका है और अब उसकी भरपाई आम जनता की जेब पर बोझ डालकर की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का दायित्व जनता को राहत देना और उसकी आर्थिक परेशानियों को कम करना होता है, लेकिन बिहार सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिनसे आम लोगों, किसानों, छोटे व्यापारियों, मजदूरों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा।


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा कर सत्ता हासिल की, लेकिन अब अपने ही वादों को पूरा करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को उनके वादे के अनुरूप दो लाख रुपये देने में असफल रही है और अब राजस्व जुटाने के लिए टोल टैक्स के माध्यम से जनता से वसूली करने की तैयारी कर रही है।


वीआईपी नेता ने कहा कि राज्य सरकार को जनविरोधी फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए और नई टोल नीति को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर जनता पर नए-नए कर और शुल्क थोपना किसी भी तरह से उचित नहीं है। यदि सरकार ने इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो विकासशील इंसान पार्टी जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।