ब्रेकिंग
'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

कटिहार DM आशुतोष द्विवेदी की सादगी ने जीता दिल, बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील का स्वाद चखा

कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी ने मनिहारी के कटाकोष स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उनके सादगीपूर्ण अंदाज की हर ओर सराहना हो रही है।

बिहार न्यूज
कटिहार DM की सादगी चर्चा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के जिलाधिकारी (DM)आशुतोष द्विवेदी अपनी सादगी और जनता से सीधे जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, आज एक बार फिर उनकी इस सादगी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। मनिहारी अनुमंडल के कटाकोष इलाके के दौरे पर पहुंचे जिलाधिकारी ने प्रशासनिक तामझाम को दरकिनार कर कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।


दौरे के दौरान डीएम आशुतोष द्विवेदी कटाकोष के एक प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। जहां बच्चों को दोपहर का भोजन (मिड-डे मील) करते देख, उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के खुद भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गये। कटिहार के जिलाधिकारी को अपने बीच बिल्कुल साधारण तरीके से जमीन पर बैठा देख बच्चे भी खुश नजर आए।


डीएम साहब सिर्फ जमीन पर बैठे ही नहीं, बल्कि उन्होंने खुद बच्चों के साथ मिलकर मिड-डे मील का स्वाद चखा और खाने की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और स्कूल प्रशासन को भोजन की क्वालिटी से कभी समझौता ना करने की सख्त हिदायत भी दी।


बिना किसी सुरक्षा घेरे या VIP ठाट-बाट के एक जिले के सबसे बड़े अधिकारी का इस तरह बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना खाना, सादगी और संवेदनशीलता की एक बेहतरीन मिसाल बन गया है। इलाके में जिलाधिकारी के इस जमीनी अंदाज़ की जमकर तारीफ हो रही है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

टैग्स