ब्रेकिंग
मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल

थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन

मुंगेर में शराब मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। इससे पहले दो पुलिसकर्मी भी सस्पेंड हो चुके हैं, जिससे एक ही मामले में कुल 9 पुलिसकर्मियों

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police: मुंगेर में शराब मामले को लेकर एसपी सैयद इमरान मसूद ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले इसी मामले में दो दारोगा भी निलंबित किए जा चुके हैं। यानी एक ही मामले में मुफस्सिल थाना से अब तक कुल 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।



दरअसल, शराब मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर मुंगेर एसपी ने सख्त रुख अपनाया है। डीएसपी मुख्यालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा समेत 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के दौरान थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। 



थाना में संधारित अभिलेखों की जांच की गई और छापेमारी में शामिल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई। जांच रिपोर्ट में शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने में तथ्यों की गड़बड़ी के ठोस साक्ष्य मिले। साथ ही मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई। 



इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा के अलावा सिपाही मन्नु कुमार, क्यूआरटी हसनपुर के सिपाही प्रशांत कुमार, निलेश कुमार पासवान, सूरज कुमार, विनोद सिंह यादव और चौकीदार कृष्णदेव पासवान को निलंबित किया गया।.इस मामले में इससे पहले 26 सितंबर को मुफस्सिल थाना में तैनात पुअनि राजेश कुमार शर्मा और पुअनि नुरैन अंसारी को भी निलंबित किया जा चुका है। 



सर्किल इंस्पेक्टर की जांच रिपोर्ट में दोनों को दोषी पाया गया था। एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है और इसके पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस की संलिप्तता से विभाग की छवि प्रभावित हुई है, इसी वजह से अब तक कुल 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता