ब्रेकिंग
शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा

नरकटियागंज अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने जीएनएम पर पैसे मांगने और लापरवाही का लगाया आरोप

नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जीएनएम पर प्रसव के दौरान रुपये मांगने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। अस्पताल प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने अस्पताल की 3 जीएनएम अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी और संगीता कुमारी पर पैसे मांगने और लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि जीएनएम के द्वारा बच्चे का नाल कटाई 500 रुपये लिया गया। मरीज के परिजनों से वो कहने लगी की रोते आईएगा रोते जाइएगा। 


नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार सुबह नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल में कार्यरत जीएनएम अर्चना कुमारी, खुशबू कुमारी और संगीता कुमारी पर प्रसव के दौरान रुपये मांगने तथा लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया।


जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना क्षेत्र के खिरिया मठिया वार्ड संख्या-1 निवासी प्रहलाद साह अपनी पत्नी सीमा देवी को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रहलाद साह का आरोप है कि प्रसव के दौरान जीएनएम ने कहा कि बच्चे की नार फंसी हुई है और उसे काटने के लिए 1,000 रुपये देने होंगे। उनका कहना है कि उन्होंने 500 रुपये भी दिए, लेकिन समय पर नार नहीं काटी गई, जिससे नवजात की मौत हो गई।


घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों के ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने और नर्सिंग कर्मियों द्वारा रुपये उगाही करने का भी आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम और अस्पताल प्रबंधक विपीन राज मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया तथा मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स