ब्रेकिंग
खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा

शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल

सीतामढ़ी में सत्य प्रकाश मंडल को युवा JDU जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। वर्ष 2020 के शराब बरामदगी मामले में उनकी गिरफ्तारी का उल्लेख सामने आया है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी कानून पर भी खड़े हुए सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI:जनता दल यूनाइटेड की ओर से गुरुवार को जारी जिला संगठन से जुड़ी लिस्ट के बाद सीतामढ़ी की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। सूची में सत्य प्रकाश मंडल को युवा जदयू का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की बात सामने आई है। वहीं, सत्य प्रकाश मंडल से जुड़े वर्ष 2020 के एक शराब बरामदगी मामले को लेकर इस नियुक्ति पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


दरअसल 24 नवंबर 2020 को रुन्नीसैदपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रुन्नीसैदपुर के समीप पुलिस कार्रवाई में सत्य प्रकाश मंडल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, जिस मारुति सुजुकी कार से वे लोग जा रहे थे, उससे इंपीरियल ब्लू शराब की दो बोतलें बरामद होने की बात सामने आई थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई थी।


अब उसी व्यक्ति को जदयू की ओर से युवा जिला संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा ने राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि जिस पार्टी की सरकार ने बिहार में शराबबंदी को प्रमुख नीतियों में शामिल किया है, उसी पार्टी के जिला संगठन में शराब मामले में जेल जा चुके व्यक्ति को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का फैसला किन आधारों पर लिया गया?


ऐसे में अब निगाहें जदयू नेतृत्व के जवाब पर हैं कि सत्य प्रकाश मंडल की नियुक्ति से पहले वर्ष 2020 के इस मामले की जानकारी पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में थी या नहीं? और यदि जानकारी थी, तो उन्हें युवा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का आधार क्या रहा? इस पूरे मामले में जदयू की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

सीतामढ़ी से FIRST BIHAR संवाददाता सौरभ की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता