ब्रेकिंग
खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?

बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए JDU विधायकों और मंत्रियों ने दिया एक माह का वेतन, CM राहत कोष में जमा हुए 17.19 लाख रुपये

बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए JDU विधानमंडल दल के मंत्रियों और विधायकों ने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया। कुल ₹17.19 लाख की राशि सौंपी गई।

बिहार न्यूज
बाढ़ पीड़ितों की मदद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने आभार जताया।


बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जदयू विधानमंडल दल की ओर से जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद के उप सभापति रामवचन राय, स्वास्थ्य मंत्री  निशांत के नेतृत्व में एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।


विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, बिहार विधानसभा में सचेतक सुधांशु शेखर, नचिकेता, विनय चौधरी, विधायक राधाचरण साह, विधायक सोनम रानी, विधायक राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल, विधायक अतिरेक कुमार, विधायक इन्द्रदेव सिंह, विधायक हेमनारायण साह, विधायक राजकुमार राय, विधायक निरंजन कुमार मेहता, विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधायक बबलू कुमार, विधायक रामविलास कामत के एक-एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री को सौंपा गया।


 कुल 17 लाख 19 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिये सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी उपस्थित थे।