ब्रेकिंग
महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश

PMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

Patna News: PMCH में मरीज की मौत के बाद नर्सों ने इलाज में लापरवाही और डॉक्टरों के दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वरिष्ठ स्टाफ नर्स लक्ष्मी कुमारी के पति की मौत के बाद दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर इमरजेंसी सेवा भी प

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना के पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में एक मरीज की मौत के बाद विवाद गहरा गया है। मंगलवार को अस्पताल की नर्सों ने हंगामा करते हुए दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की और धरने पर बैठ गईं। विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


PMCH में नर्स के पति की हुई थी मौत

मृतक की पहचान रामपुर डुमरा (मराची) निवासी 55 वर्षीय अरविंद सिंह के रूप में हुई है। वह PMCH में पिछले लगभग 20 वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ स्टाफ नर्स लक्ष्मी कुमारी के पति थे। परिजनों के अनुसार, अरविंद सिंह को गुरुवार दोपहर मेडिकल इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया था। करीब तीन दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई।


इलाज में लापरवाही का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि समय पर उचित और बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण अरविंद सिंह की जान चली गई। बेटे शिवम कुमार ने बताया कि उनके पिता का डायलिसिस चल रहा था। इसी दौरान दवा के रिएक्शन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार का आरोप है कि कई बार बुलाने के बावजूद कोई वरिष्ठ डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचा और जूनियर डॉक्टरों ने भी गंभीरता से इलाज नहीं किया।


मारपीट और अभद्रता का भी आरोप

शिवम कुमार ने आरोप लगाया कि जब परिजनों ने विरोध किया और घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो कुछ जूनियर डॉक्टर उन्हें एक कमरे में ले गए और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि करीब एक घंटे तक उन्हें और अन्य परिजनों को कमरे में बंद रखा गया। इस दौरान उनकी मां लक्ष्मी कुमारी बीच-बचाव करती रहीं, लेकिन उनकी भी बात नहीं सुनी गई। परिजनों का आरोप है कि लक्ष्मी कुमारी के साथ भी धक्का-मुक्की, मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया।


नर्सों ने खोला मोर्चा

घटना के बाद PMCH की कई वरिष्ठ नर्सें अपनी सहयोगी लक्ष्मी कुमारी के समर्थन में उतर आईं। नर्सिंग स्टाफ ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नर्सों का कहना है कि यदि वर्षों से अस्पताल में सेवा दे रही एक वरिष्ठ नर्स के परिवार के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम मरीजों और उनके परिजनों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता