ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

आर के सिन्हा ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक, बोले- समाजवादी नेता का जाना सबके लिए दुखदायी

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि शरद यादव का महाप्रयाण ऐसी घटना है जिसने रा

आर के सिन्हा ने शरद यादव के निधन पर जताया शोक, बोले- समाजवादी नेता का जाना सबके लिए दुखदायी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि शरद यादव का महाप्रयाण ऐसी घटना है जिसने राजनीति से जुड़े सभी लोगों को शोकमग्न कर दिया है। आर के सिन्हा ने कहा कि शरद यादव का जन्म भले ही मध्यप्रदेश में हुआ हो लेकिन उन्होंने अपनी राजनीति बिहार से ही की और सांसद बने।


आर के सिन्हा ने दिवंगत शरद यादव को याद करते हुए कहा कि शरद यादव काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। एक बार सेंट्रल हॉल में जब शरद यादव से उनकी मुलाकात हुई थी तब शरद यादव ने आर के सिन्हा से शिकायत करते हुए कहा था कि वे उनकी काफी टेबल पुस्तक के समारोह में नही आए थे इसलिए उन्हें उनके घर आना होगा और जब आर के सिन्हा शरद यादव के घर पहुंचे तो उन्होंने न सिर्फ उनका स्वागत किया बल्कि अपनी पुस्तक भी भेट की।


आर के सिन्हा ने बताया कि जब ब्रजकिशोर मेमोरियल हॉल में जनता पार्टी के नेता का चुनाव होने वाला था तब यह लगभग तय हो चुका था कि रामसुंदर दास नेता चुने जाएंगे पर रघुनाथ झा ने खड़े होकर 14 वोट काट लिए तो लालू प्रसाद नेता निर्वाचित हो गए और चुनाव पर्यवेक्षक होने के नाते लालू प्रसाद के नेता पद की घोषणा भी शरद यादव ने ही की थी। इस तरह लालू प्रसाद को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने में शरद यादव का योगदान रहा। आरके सिन्हा ने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

टैग्स