ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौतबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत

प्यार में बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, शादी से इनकार किया तो माशूका ने दे दी जान

SITAMARHI : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल प्यार में धोखा खाने के बाद एक प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद मृतक लड़की के घर म

प्यार में बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, शादी से इनकार किया तो माशूका ने दे दी जान
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल प्यार में धोखा खाने के बाद एक प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद मृतक लड़की के घर में मातम छा गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां भगवानपुर पंचायत के भवानीपुर गांव में प्रेम प्रसंग में असफल होने के बाद युवती ने गले में फंदा डालकर अपनी जान दे दी. इस घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर पंचायत के भवानीपुर वार्ड नंबर 17 निवासी एक लड़की गांव के ही एक लड़के से प्रेम करती थी.


इस घटना के संबंध में  मिली है कि दोनों एक दूसरे से काफी प्यार  करते थे. कई दिनों से दोनों रिलेशनशिप में थे. प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे उसके प्रेमी के ख़ारिज कर दिया. उसने शादी रचाने से साफ़ इनकार कर दिया. जिसके बाद लड़की गुस्से में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.


घटना की सूचना मिलते हैं रीगा थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रेमिका के पिता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन के आधार पर प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता