1st Bihar Published by: Updated Mar 15, 2020, 8:16:12 AM
- फ़ोटो
PATNA : अपने आप को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने पूर्व IAS अनुपम सुमन को पत्र लिखा है. शिकायत भरे इस पत्र में प्रिया ने अनुपम सुमन को से खुला समर्थन मांगा है.
अनुपम सुमन के साथ काम कर चुकी प्रिया ने उनसे शिकायत की है कि आपने मेरे राजनीति में आने के फैसले का सपोर्ट किया था, मगर अब खामोश हैं. प्रिया ने पत्र में लिखा है कि बिहार और यहां के लोगों की बेहतरी के लिए आप अपनी खामोशी तोड़ दीजिए. साथ आइए और यहां की खराब व्यव्स्था से. इसके जिम्मेदार नेताओ से मिलकर लड़ते हैं. प्रिया ने दो पन्ने के इस लेटर में उनकी खासी तारीफ की है. पत्र में प्रिया ने कई बार लिखा है कि 'अनुपम जी को मेरे साथ आना होगा '
बता दें कि अनुपम सुमन बिहार टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, मुख्यमंत्री सचिवालय और पटना नगर निगम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. खुद को बिहार का बावी सीएम बताने वाली पुष्मम प्रिया चौधरी उनके साथ बिहार टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में काम कर चुकी हैं.
