ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने मिर्जापुर से दबोचा

DESK: उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। अष्टभुजा में हुई गोलीकांड मामले में यूपी पुलिस ने विन्ध्याचल स

पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने मिर्जापुर से दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। अष्टभुजा में हुई गोलीकांड मामले में यूपी पुलिस ने विन्ध्याचल से गिरफ्तार किया है। हत्या के षड्यंत्र में मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बाहुबली सुनील पांडेय को जेल भेज दिया है। अष्टभुजा गोली कांड में गिरफ्तार किया गया है। 


गौरतलब है कि इससे पूर्व बाहुबली विधायक राजन तिवारी को पुलिस ने रक्सौल इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी की पुष्टि मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने की थी। मोतिहारी पुलिस की मदद से उत्तरप्रदेश पुलिस ने राजन तिवारी को हरैया ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। 


गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजन तिवारी के खिलाफ यूपी में कई मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि बाहुबली पूर्व विधायक राजन तिवारी नेपाल भाग रहे थे। इसी दौरान नेपाल बॉर्डर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी हरैया थानाध्यक्ष ने की है। पूर्व विधायक राजन तिवारी की बात करें तो वे 25 हजार के इनामी हैं। वे मोतिहारी के गोबिंदगंज के पूर्व विधायक हैं।


बता दें, दिसम्बर 2005 में यूपी कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। यूपी का डॉन प्रकाश शुक्ला और राजन तिवारी के साथ चार अपराधियो पर गोरखपुर के कैंट थाना में 15 मई 1998 को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सुबह पूर्व बाहुबली विधायक राजन तिवारी को पुलिस ने दबोचा और शाम होते-होते एक और बाहुबली पुलिस के हत्थे चढ़ गये। यूपी से पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सुनील पांडेय को जेल भेजा गया है।    

टैग्स