ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज, कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। पप्पू यादव के करीबी अमित यादव के खिलाफ भी पूर्णिय

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज, कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप
Mukesh Srivastava
1 मिनट

PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां पूर्णिया के नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है। पप्पू यादव के करीबी अमित यादव के खिलाफ भी पूर्णिया के मुफस्सिल थाना में केस दर्ज कराया गया है। दोनों के ऊपर फर्नीचर कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोप है।


फर्नीचर कारोबारी ने पप्पू यादव और अमित यादव पर आरोप लगाया है कि दोनों ने पिछले साल दुर्गापूजा के दौरान रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान पांच अप्रैल को फोन पर फिर से रंगदारी की मांग की गई।


कारोबारी ने पप्पू यादव के करीबी अमित यादव पर एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर पूर्णिया छोड़कर जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता