ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Purnea Crime: सनकी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी बोला..दो महीने से थाने का लगा रहे चक्कर, केस दर्ज नहीं हुआ तो उठा लिया यह कदम

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सनकी देवर अपनी गर्भवती भाभी की चाकू घोंपकर बेहरमी पूर्वक हत्या कर दी। घटना को बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका

Purnea Crime: सनकी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी बोला..दो महीने से थाने का लगा रहे चक्कर, केस दर्ज नहीं हुआ तो उठा लिया यह कदम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सनकी देवर अपनी गर्भवती भाभी की चाकू घोंपकर बेहरमी पूर्वक हत्या कर दी। घटना को बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका के पति और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि दो महीना से केस दर्ज कराने के लिए पुलिस और थाने का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने जब केस दर्ज नहीं किया तब उसने अपनी भाभी रीमा की हत्या कर दी।


मृतका के सनकी देवर सुरज ने खुद अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल दोनों जगह मातम पसरा हुआ है। आरोपी देवर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के लाइन बस्ती की है। मृतका की पहचान केशव कुमार की 25 वर्षीया पत्नी रीमा देवी के रूप में की गई है। 


घटना संबंध में पति केशव कुमार ने बताया कि डेढ़ साल पूर्व ही दोनों की बड़ी ही धूमधाम के साथ शादी हुई थी। पत्नी 7 माह की गर्भवती थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सोमवार के दिन रोजाना की तरह सुबह गैस प्लांट ऑफिस काम करने के लिए वो चला गया था। पत्नी घर में मां के साथ थी। मेरा छोटा भाई कॉलेज गया हुआ था। जबकि दूसरा भाई सूरज कुमार घर में था। उसी ने आपसी दुश्मनी के कारण पत्नी की चाकू घोंपकर बेहरमी से हत्या कर दी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने रीमा कुमारी को मृत घोषित कर दिया। 


वहीं आरोपी देवर सूरज कुमार ने बताया कि मेरा एक व्यक्ति से काफी दिनों से लड़ाई चल रहा था। मेरे घोर विरोधी ने परिजन से मिलकर रीमा की शादी मेरे भाई से करवा दी। शादी के बाद से ही मेरा भाभी से नहीं बन रहा था। जिस कारण आज भाभी की हत्या कर दी। आरोपी ने कहा कि दो महीना से केस दर्ज कराने के लिए पुलिस और थाने का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पुलिस ने जब केस दर्ज नहीं किया तब उसने अपनी भाभी रीमा की हत्या कर दी। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सनकी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया।वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Purnea Crime: सनकी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी बोला..दो महीने से थाने का लगा रहे चक्कर, केस दर्ज नहीं हुआ तो उठा लिया यह कदमPurnea Crime: सनकी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी बोला..दो महीने से थाने का लगा रहे चक्कर, केस दर्ज नहीं हुआ तो उठा लिया यह कदमPurnea Crime: सनकी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी बोला..दो महीने से थाने का लगा रहे चक्कर, केस दर्ज नहीं हुआ तो उठा लिया यह कदमPurnea Crime: सनकी देवर ने प्रेग्नेंट भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी बोला..दो महीने से थाने का लगा रहे चक्कर, केस दर्ज नहीं हुआ तो उठा लिया यह कदम

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता