ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

पेड़ पर क्वॉरेंटाइन है चेन्नई से आए 7 युवक, ग्रामीणों ने गांव में घुसने पर लगा दी है रोक

DESK: कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए पेड़ पर क्वॉरेंटाइन करने का अनोखा मामला सामने आया है. यह पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले का है.गांव में घुसने से रोका</strong

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए पेड़ पर क्वॉरेंटाइन करने का अनोखा मामला सामने आया है. यह पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले का है.

गांव में घुसने से रोका

बताया जा रहा है कि भंगड़ी गांव के सात युवक चेन्नई से जब कोरोना के डर से गांव आए तो ग्रामीणों ने गांव में घुसने पर पाबंदी लगा दी. जिसके कारण युवक गांव में नहीं जा सके. इसके बाद इन युवक को पेड़ पर ही क्वॉरेंटाइन करने का फैसला किया गया. इसको लेकर बांस की बल्ली लगाकर चारपाई लगाया गया है. सभी अलग-अलग पेड़ पर ही रह रहे हैं. सभी चेन्नई कमाने के लिए गए थे.

पेड़ पर मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था

इन युवकों के लिए पेड़ पर ही मच्छरदानी  लगाने की व्यवस्था की गई है. साथ ही युवकों के मोबाइल चार्जिंग को लेकर पेड़ पर तार लगाया गया है. पेड़ पर चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया गया. जिससे युवक अपने मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं. टॉयलेट, नहाने और खाने के लिए ही सिर्फ सभी पेड़ से नीचे उतरते हैं. बाकी समय इनका पेड़ पर ही गुजरता है. 

टैग्स