ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

PUBG खेलने के चक्कर में महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, घर से भागी महिला जब प्रेमी से मिली तब हुआ गलती का एहसास

DESK: सोशल मीडिया से एक-दूसरे से प्यार और फिर उसके बाद शादी की खबरें आपने कई दफे देखी होगी। प्यार के चक्कर में पड़कर इंसान अक्सर अंधा हो जाता है यह बातें भी आपने जरूर सुनी होग

PUBG खेलने के चक्कर में महिला को एक लड़के से हुआ प्यार, घर से भागी महिला जब प्रेमी से मिली तब हुआ गलती का एहसास
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: सोशल मीडिया से एक-दूसरे से प्यार और फिर उसके बाद शादी की खबरें आपने कई दफे देखी होगी। प्यार के चक्कर में पड़कर इंसान अक्सर अंधा हो जाता है यह बातें भी आपने जरूर सुनी होगी। लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि वीडियो गेम खेलते-खेलते किसी को प्यार हो गया हो। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की महिला और वाराणसी के एक युवक की जिसे पबजी खेलते-खेलते एक दूसरे से प्यार हो गया। इस दौरान महिला वाराणसी के लड़के को दिल दे बैठी। प्यार के चक्कर में पड़ी महिला को यह भी पता नहीं चल पाया कि वह क्या कर रही है। 


दरअसल पबजी खेलने वाला युवक 12वीं कक्षा का छात्र है। महिला और लड़के में खूब बातचीत होती थी और एक दिन दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। महिला उस लड़के को मन ही मन चाहने लगी थी उससे मिलने को बेताब हो गई थी। फिर क्या था घरवालों को बिना बताए महिला उस लड़के से मिलने हिमाचल प्रदेश से वाराणसी पहुंच गई। वाराणसी पहुंचकर जब उसने अपने प्रेमी को फोन लगाया और उसे बताया कि वह वाराणसी आ गयी है और उससे मिलना चाहती है तब लड़का उससे मिलने पहुंच गया। जब महिला ने उस लड़के को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।



जिसे वह अपना प्रेमी समझ रही थी वह 12 कक्षा का छात्र निकला। इसकी जानकारी होने पर महिला को अपनी गलती पर पछतावा हुआ। जिसके बाद महिला ने हिमाचल प्रदेश में फोन कर इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। महिला ने परिजनों से वाराणसी आकर उसे ले जाने की बात कही। महिला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली है। घर से बिना बताए भागी महिला को वाराणसी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। जिसके बाद महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।