ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BIHAR NEWS : शराब माफिया का विरोध बना जानलेवा, गोली मारकर युवक की हत्या; मातम का माहौल

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

BIHAR NEWS :  शराब माफिया का विरोध बना जानलेवा, गोली मारकर युवक की हत्या; मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे धनरुआ से निकल कर समाने आया है। जहां पटना से सटे धनरूआ थाना क्षेत्र के जौदीचक गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 


बताया जाता है कि शराब कारोबार से जुड़े विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार धनरूआ थाना क्षेत्र शराब बनाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प होते रही है। इसी क्रम में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। मृतक का नाम धर्मवीर पासवान है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक  सुबह-सुबह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी वक्त बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. इस घटना में मौके पर ही धर्मवीर की मौत हो गई। उसे पांच गोली लगी थी। मृतक की मां ने बताया कि वो लोग शराब बनाने वालों का विरोध करते रहे हैं। इस वजह से गांव के दबंग जाति के लोग नाराज थे। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोग, शव उठाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया. घंटों हो हंगामा के दौरान कई जगहों पर धान की पुंज में आग लगा दी गयी। घंटों अफरा तफरी मची रही। बाद में पुलिस किसी तरह से शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश में हत्या होने की खबर है।