ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

प्रेमिका के साथ रोमांस करते पकड़ा गया सिपाही, पत्नी ने सबके सामने कर दिया जलील

DESK: पत्नी के रहते प्रेमिका से रोमांस करना एक पति को काफी महंगा पड़ गया। कमरे में पहुंची पत्नी ने सिपाही पति की जमकर धुनाई कर दी। पति की पिटाई करते पत्नी का वीडियो किसी ने अप

प्रेमिका के साथ रोमांस करते पकड़ा गया सिपाही, पत्नी ने सबके सामने कर दिया जलील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पत्नी के रहते प्रेमिका से रोमांस करना एक पति को काफी महंगा पड़ गया। कमरे में पहुंची पत्नी ने सिपाही पति की जमकर धुनाई कर दी। पति की पिटाई करते पत्नी का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पति-पत्नी और वो वाला वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 


पत्नी का आरोप है कि शादीशुदा होते हुए सिपाही ने बिना किसी को बताये दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी से एक बच्चा भी है। जिसकी जानकारी उसे भी नहीं थी। जब इस बात की जानकारी मिली की पति किसी गैर महिला के साथ रंगरैलियां मना रहा है। तब वह मौके पर पहुंची और बंद कमरे दोनों को रोमांस करते पकड़ा गया। 


सिपाही पति जब सामने पहली पत्नी को देखा तो भौचक्का रह गया। फिर क्या था पत्नी ने सबके सामने उसकी जमकर धुनाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। 


पिटाई करने वाली महिला कॉन्स्टेबल राजीव यादव की पहली पत्नी है। राजीव नौबस्ता मछरिया के रहने वाला हैं। जिसे प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पत्नी ने धर दबोचा फिर क्या था पत्नी ने प्रेमिका के सामने ही पति की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान पति-पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। 


शादीशुदा होते हुए दूसरी शादी करने का मामला पहली पत्नी विजयराजे ने पति के खिलाफ दर्ज कराया है और डीसीपी से न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


प्रेमिका के साथ रोमांस करते पकड़ा गया सिपाही, पत्नी ने सबके सामने कर दिया जलील