ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने की फायरिंग, युवती की बहन को लगी गोली

PATNA: खबर पटना के दानापुर की है, जहां एक सरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर गोलियां दाग दी। गनीमत यह रही की प्रेमिका की तो जान बच गई, लेकिन गोली दूसरी लड़की के पैर में लग ग

प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने की फायरिंग, युवती की बहन को लगी गोली
Desk
2 मिनट

PATNA: खबर पटना के दानापुर की है, जहां एक सरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर गोलियां दाग दी। गनीमत यह रही की प्रेमिका की तो जान बच गई, लेकिन गोली दूसरी लड़की के पैर में लग गई। जिससे वो घायल हो गई। घायल युवती का इलाज PMCH में किया जा रहा है। 


बताया जाता है कि दानापुर दियारा निवासी मुकेश कुमार दानापुर की रहने वाली लड़की से कई सालों से प्यार करता था। बीते 4 दिन पहले प्रेमिका की शादी किसी और से हो गई। इसे लेकर मुकेश काफी गुस्से में था। रविवार को लड़की अपने ससुराल से मायके दानापुर गई थी। देर शाम वह अपनी बहन के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। वहीं इसकी खबर मुकेश तक पहुंच गई। गुस्से से आग बबूला मुकेश अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उस पर गोलियां चला दी। गोली चलते ही प्रेमिका वहां से भाग गई। तभी गोली वहां से गुजर रही एक युवती नेहा कुमारी के पैर में लग गई। और वह घायल हो गई। इस बीच मुकेश अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।


इस घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद जख्मी नेहा को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि नेहा के पैर में गोली लगी है। प्रेम-प्रसंग में मुकेश ने गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने रही है।