ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

प्रवासी मजदूरों की वापसी का असर; एक साथ मिले 22 कोरोना पॉजिटिव, 20 मरीज एक जिले के

RANCHI : प्रवासी मजदूरों की वापसी का असर दिखने लगा है। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गयी है। कल देर रात 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। जिसम

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : प्रवासी मजदूरों की वापसी का असर दिखने लगा है। झारखंड में  कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ गयी है। कल देर रात 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। जिसमें 20 मजदूर एक ही जिले के निवासी है ये बाहर से अपने जिले गढ़वा लौटे हैं। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 154 तक पहुंच गयी है।


रांची स्थित रिम्स और धनबाद स्थित पीएमसीएच में शुक्रवार को 654 सैंपल की जांच हुई। इसमें 22 लोगों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  रिम्स में 354 सैंपल की जांच में 21 लोगों में जानलेवा वायरस मिला, जबकि पीएमसीएच में हुई 300 लोगों के सैंपल की जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी।


22 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 20 गढ़वा जिला के हैं। दो मरीज कोडरमा के हैं।  इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 154 हो गयी है। कोडरमा में कोरोना पॉजिटिव मिले दो लोग डोमचांच और जयनगर के धरेडीह पंचायत के रहने वाले हैं। दोनों पॉजिटिव  पाए गये मरीज एक की उम्र 24 साल है, तो दूसरे की 34 साल। डोमचांच के बगरीडीह में पॉजिटिव मिला युवक हाल में निजी वाहन से अपने दो साथी के साथ दिल्ली से लौटा है। डोमचांच का रहने वाला व्यक्ति सूरत से 22 लोगों के दल में झारखंड लौटा था। 

टैग्स