ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

प्रशांत किशोर पर VIP का पलटवार, कहा- मल्लाह सिर्फ मछली ही नहीं पकड़ते, सियासी नैया भी पार लगाते हैं

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि मल्लाह समाज केवल मछली प

प्रशांत किशोर पर VIP का पलटवार, कहा- मल्लाह सिर्फ मछली ही नहीं पकड़ते, सियासी नैया भी पार लगाते हैं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा है कि मल्लाह समाज केवल मछली पकड़ना ही नहीं जानता है बल्कि वह दूसरे दलों के राजनीतिक वैतरणी को भी पार लगाने में सक्षम है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने पिछले दिनों अपनी यात्रा के दौरान कहा था कि लोग अपने वोट की कीमत नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा था कि वे दूसरे नेताओं की तरह मछली खिलाने नहीं आए हैं बल्कि मछली कैसे पकड़ा जाता है वह सिखाने आए हैं।


देव ज्योति ने कहा कि भारत का इतिहास गवाह है कि भगवान श्रीराम से लेकर अब तक मल्लाहों ने समाज के हित के लिए ही कार्य किया है। आज भी राज्य की राजनीतिक हालात को देखे तो अब तक हाशिए पर रहने वाला मल्लाह समाज अपनी एकता के दम पर किसी भी पार्टी की सरकार को बनाने या बिगड़ने की ताकत रखता है। पार्टी के संरक्षक पूर्व मंत्री मुकेश सहनी द्वारा जगाई गई अलख की ज्योति के कारण ही आज देश प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दल मल्लाहों की तरफ अपनी आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।


देव ज्योति ने यह भी कहा कि अपनी पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर सरकार की कमियों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराकर लोगों को उसके बारे में बताएं और सचेत करें न कि वह मल्लाहों को मछली खिलाने या पकड़ने की बात करें। लोगों में और विशेष रूप से मल्लाह समाज में इतनी जागृति तो जरूर आ गई है कि वह अपने हित और अहित का फैसला ले सकते हैं और यह जागृति मुकेश सहनी के अथक परिश्रम का परिणाम है।

टैग्स