ब्रेकिंग
पटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेल

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी से पूछा सवाल, चार्टर्ड प्लेन में BIRTHDAY मनाने का पैसा कहां से आता है?

PATNA: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सवाल किया है। प्रशांत किशोर ने यह सवाल पूछा है कि तेजस्वी यादव अपना बर्थडे चार्टर्ड प्लेन में मन

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी से पूछा सवाल, चार्टर्ड प्लेन में BIRTHDAY मनाने का पैसा कहां से आता है?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सवाल किया है। प्रशांत किशोर ने यह सवाल पूछा है कि तेजस्वी यादव अपना बर्थडे चार्टर्ड प्लेन में मनाते हैं, उसका पैसा कहां से आता है? जो लोग और जिनके नेता भ्रष्टाचार के केस में सजायाफ्ता हैं, वो सवाल आज मुझसे कर रहे हैं। 


जन सुराज पदयात्रा के दौरान मीडिया से संवाद करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मीडिया और मेरे विरोधी लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि पदयात्रा के लिए पैसे कहां से लाता हूंं? आपके इस सवाल का जवाब जरूर दूंगा। मैं आपको बता दूं कि मैंने अपने जीवन में जिन 6 राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने में कंधा लगाया है, परिश्रम किया है, वो लोग मेरी मदद कर रहे हैं। 


पीके ने कहा कि मैं मीडिया के साथियों के माध्यम से पूछता हूँ, क्या आपने कभी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से यह सवाल किया है कि बिहार में वो किन लोगों से पैसा लेकर अपनी इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं? आप जब राजद के नेता से मिलेंगे तो एक बार जरूर पूछियेगा की तेजस्वी यादव जो बर्थडे अपना चार्टर्ड प्लेन में मनाते हैं, वो पैसा कहां से आता है? जो लोग और जिनके नेता भ्रष्टाचार के केस में सजायाफ्ता हैं, वो सवाल आज मुझसे कर रहे हैं।


प्रशांत किशोर ने कहा कि पत्रकारों को अच्छे से पता है कि एक भी गलती करूंगा तो कल सरकार मुझे पकड़ कर ले जाएगी। राज्य में नीतीश कुमार की सरकार है और केंद्र में बीजेपी की सरकार है यदि मैंने कोई गलती की है तो आकर पकड़ कर मुझे दिखा दें?

टैग्स