ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

मिशन 2024 के लिए प्लान एक्टिवेट करने निकले PK, शरद पवार और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात

DESK : गुरुवार को शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर महाराष्ट्र की सियासत गरमा दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह

मिशन 2024 के लिए प्लान एक्टिवेट करने निकले PK, शरद पवार और प्रशांत किशोर के बीच हुई मुलाकात
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : गुरुवार को शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर महाराष्ट्र की सियासत गरमा दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह देश के सबसे बड़े नेता हैं। लेकिन अब महाराष्ट्र से ही दूसरी बड़ी सियासी खबर सामने आ रही है। प्रशांत किशोर ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। शरद पवार और पीके के बीच हुई इस मुलाकात को मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के सूत्रधार माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने ममता की जीत के बाद ऐलान कर दिया था कि वह आगे बतौर रणनीतिकार काम नहीं करेंगे। लेकिन अब शरद पवार से उनकी मुलाकात को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। चर्चा यह है कि प्रशांत किशोर साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष का चेहरा तय करने के लिए तमाम विपक्षी दलों के साथ चर्चा करने वाले हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात कर की है। दरअसल प्रशांत किशोर यह चाहते हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के सामने एक मजबूत विपक्षी चेहरा दिया जाए और इसके लिए वह आम राय बनाने में जुट गए हैं। सियासी जानकार मानते हैं कि प्रशांत किशोर अलग-अलग राज्यों में मजबूत क्षेत्रीय नेताओं के साथ मिल बैठकर इस पर आम राय बनाना चाहते हैं। 


प्रशांत किशोर के कई नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं जगन मोहन रेड्डी, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी पीके के अच्छे संबंध हैं। आज सुबह शरद पवार के मुंबई स्थित आवास पर प्रशांत किशोर पहुंचे और एनसीपी सुप्रीमो से उनकी मुलाकात जारी है। खबर लिखे जाने तक अधिकारिक तौर पर मुलाकात को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है हालांकि एनसीपी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है।