ब्रेकिंग
बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..✦ बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी, बेहोश हुए माले के पूर्व विधायक: पटना में SIR-CEC के खिलाफ महागठबंधन का लोकभवन मार्च, पुलिस से धक्का-मुक्की✦'कितनी भी बैरिकेडिंग लगा दो...' लोकभवन मार्च रोकने पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला,बोले - 'हम रुकने और झुकने वाले नहीं'✦आरोपी को पकड़ने पहुंची डायल 112 टीम से ही भिड़ गया बदमाश, कीचड़ में हुई जमकर उठापटक; VIDEO वायरल✦रामविलास पासवान को मिला बड़ा सम्मान, अब 5 जुलाई को राजकीय समारोह में मनाई जाएगी जयंती; CM सम्राट का एलान ✦EOU का छापा: भ्रष्ट इंजीनियर के एक आवास से 50 लाख कैश बरामद, पांच ठिकानों पर रेड जारी..

PK पर सुशील मोदी का पलटवार, कहा- चुनावी डाटा और नारा गढ़ने वाले विरोधियों को फायदा पहुंचाने के लिए दे रहे बयान

PATNA: प्रशांत किशोर के सीटों के बंटवारे वाले बयान के बाद भाजपा के नेता प्रशांत पर पलटवार कर रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि चुनावी डाटा जुटाने और नारा गढ़ने वाली कंपनी चलाते हु

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: प्रशांत किशोर के सीटों के बंटवारे वाले बयान के बाद भाजपा के नेता प्रशांत पर पलटवार कर रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि चुनावी डाटा जुटाने और नारा गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए प्रशांत राजनीति में आ गए हैं. वह विरोधियों को फायदा पहुंचाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं.

गिरिराज सिंह ने PK का नहीं लिया नोटिस, बोले- केवल नीतीश कुमार के बयान की है अहमियत

पीएम और सीएम के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

सुशील मोदी ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है. सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा. कोई समस्या नहीं है.  लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर विरोधी को फायदा पहुंचाने में लगे हैं.’’


दशकों पुरानी है जदयू-भाजपा की दोस्ती

मोदी ने भाजपा और जदयू के रिश्तों को लेकर ट्वीट किया ‘’भाजपा और जद-यू के बीच चंद वर्षों को छोड़ कर आपसी विश्वास का रिश्ता दो दशक पुराना और जांचा-परखा है.   बिहार के विकास, कानून के शासन, महिला सशक्तीकरण, दलितों-पिछड़ों के साथ न्याय, बाल विवाह एवं दहेजप्रथा पर रोक, नशा मुक्ति तथा पर्यावरण रक्षा के लिए जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियान में एनडीए एकजुट हैं.’’

एनपीआर पर फैलाया जा रहा भ्रम

सीएए और एनपीआर के विरोध करने वालों पर मोदी ट्वीट किया कि ‘’ अगर नागरिकता कानून का विरोध करने और एनपीआर पर भ्रम फैलाने से देश कमजोर होता है, भारत विरोधी मजबूत होते हैं, विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल होती है, विदेशी निवेशक हाथ खींचते हैं और देश राजनीतिक अस्थिरता की तरफ जाता है, तो ऐसी नकारात्मकता से किसका फायदा होगा?’’


टैग्स