ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर

PATNA: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। खासकर रा

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर पैनी नजर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस मुख्यालय में सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट रहने को कहा है। खासकर राजधानी पटना के साथ साथ सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरतने को कहा गया है।


दरअसल, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देश विदेश से बड़ी संख्या में मेहमानों के आने की संभावना है। जिसको देखते हुए बिहार पुलिस सीमावर्ती जिलों में पूरी तरह से अलर्ट पर है। वाहनों की जांच तेज कर दी गई है और सभी चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, प्रमुख बाजार, धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।


22 जनवरी को राज्य के प्रमुख मंदिरों में होने वाले दीपोत्सव, शोभायात्रा आदि कार्यक्रमों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। फेसबुक, यूट्यूब, एक्स पर पोस्ट किए जा रहे मैसेज और तस्वीरों की चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट व वीडियो को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।