ब्रेकिंग
हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समयहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा: बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु का स्लैब गिरा, 6 मजदूर घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: लापता वाहन चालक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; हिरासत में तीन युवकभारत सरकार ने टेलीग्राम को भेजा नोटिस, पायरेसी को लेकर मांगा जवाब; 15 दिन का दिया समय

प्रैक्टिकल कॉपी देने के बहाने घर बुलाकर दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा अब भी फरार

NAWADA: नवादा के अकबरपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार की देर शाम दो स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने दो

प्रैक्टिकल कॉपी देने के बहाने घर बुलाकर दो छात्राओं से किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: नवादा के अकबरपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में शनिवार की देर शाम दो स्कूली छात्राओं के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने दोनों छात्राओं को घर पर बुलाया गया था। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया। हैवानों के चंगुल से भागी दोनों छात्रा किसी तरह अपने घर पर पहुंची और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। 


परेशान परिजन बच्चियों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और थाने में शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता द्वारा एक किशोर सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। थाने में मामला दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की और एक किशोर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के ही 2 लड़के मो.आबिद और मो. मुस्तफा ने एक किशोर के जरिए पड़ोस की रहने वाली 2 छात्राओं को प्रैक्टिकल की कॉपी देने के बहाने आबिद के घर पर बुलाया और दोनों छात्राओं के पहुंचते ही कमरे को बंद कर लिया। फिर दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान मोबाइल में वीडियो भी बनाया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दोनों पीड़िता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए किशोर और उसके साथी मो.आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी मुस्तफा अब भी फरार है जिसकी तलाश जारी है। दोनों पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है चिकित्सीय जांच के साथ ही दोनों का बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोपियों में एक शादीशुदा है जिसने नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।     

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता