1st Bihar Published by: SUMITKUMAR Updated Feb 26, 2020, 7:32:35 AM
- फ़ोटो
PATNA: अपराधियों ने मात्र एक घंटे के अंदर ही पालीगंज में दो लोगों को गोली मार दी. घायलों में एक महिला और एक बालू कारोबारी शामिल हैं. दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
महिला को मारी गोली
पहली घटना पालीगंज के इमामगंज बाजार की है. यहां पर अपराधियों ने सोनी देवी को गोली मारकर घायल कर दिया. सोनी को गंभीर स्थिति में अरवल सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घायल महिला सोनी ने तीन रिश्तेदारों के खिलाफ खिड़ी मोर थाना में केस कराया दर्ज.
हाइवे पर बालू कारोबारी को मारी गोली
दूसरी घटना पालीगंज में NH.139 पथ पर बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली मार दिया. चंदन कुमार नामक युवक घायल हो गया है. घायल चंदन को दो गोली लगी है. उससे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जब चंद पालीगंज से घर लौट रहा था तो इस दौरान ही अपराधियों ने गोली मार दी. यह घटना पालीगंज थाना के फत्तेपुर महाबलीपुर की घटना. चंदन बालू कारोबारी हैं