ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

पोते को सांप ने काटा तो जिंदा नाग को लेकर दादी पहुंच गईं अस्पताल, फिर क्या हुआ जानिए..

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक दादी ने हिम्मत दिखाई और पोते की जान बचा ली। जिसकी चर्चा अब इलाके में होने लगी है। त्रिवेणीगंज के कठखोलवा की रहने वाली दादी ने पोते की जान ब

पोते को सांप ने काटा तो जिंदा नाग को लेकर दादी पहुंच गईं अस्पताल, फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज में एक दादी ने हिम्मत दिखाई और पोते की जान बचा ली। जिसकी चर्चा अब इलाके में होने लगी है। त्रिवेणीगंज के कठखोलवा की रहने वाली दादी ने पोते की जान बचाने के लिए जहरीले सांप को भी पकड़ने से गुरेज नहीं किया। 


दरअसल कठखोलवा वार्ड की रहने वाली शांति देवी का 2 साल का पोता दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर दादी दौड़ती हुई आई। उसने देखा कि वहां से एक सांप गुजर रहा है। दादी ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर लिया। 


डिब्बे में सांप को बंद कर वो उसे पोते के साथ त्रिवेणीगंज अस्पताल में डाक्टरों को दिखाने के लिए पहुंच गयी। जिसके बाद डाक्टरों ने तत्काल बच्चे का ईलाज शुरू किया और अब दादी की चर्चा सरेआम होने लगी है। 


वही कुछ लोग सांप को देखने के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में पहुंचने लगे हैं। दादी शांति देवी ने बताया कि उनके पोते उत्तम के पैर में सांप काटने का निशान भी है। लेकिन त्रिवेणीगंज अस्पताल में मौजूद डाक्टर उमेश कुमार का कहना है कि बच्चे का ईलाज जारी है घंटे भर के बाद भी बच्चे में सांप काटने के कोई स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आ रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता