ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

पुल नहीं नीतीश की इमेज गंगा में बह गई: अगुवानी हादसे पर आरसीपी का तीखा तंज, बोले- तुरंत इस्तीफा दें

NALANDA: भागलपुर में अगुवानी पुल का हिस्सा ध्वस्त होने के बाद से शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी सीएम नीतीश के काफी करीबी रहे जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और ब

पुल नहीं नीतीश की इमेज गंगा में बह गई: अगुवानी हादसे पर आरसीपी का तीखा तंज, बोले- तुरंत इस्तीफा दें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: भागलपुर में अगुवानी पुल का हिस्सा ध्वस्त होने के बाद से शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी सीएम नीतीश के काफी करीबी रहे जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि पुल नहीं गिरा है बल्कि नीतीश कुमार की इमेज गंगा में बह गई है।


दरअसल, गुरुवार को पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने नालंदा पहुंचे आरसीपी सिंह ने अगुवानी पुल हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार जितने भी दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं, वे एक मूर्ति के रूप में हैं। उस मूर्ति में अब आत्मा नहीं है। सरकार से बिहार के लोगों का भरोसा उठ चुका है।


आरसीपी सिंह ने कहा है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगुवानी पुल के गिरने की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर बीजेपी आंदोलन करेगी। इस घटना के खिलाफ 9 जून को बीजेपी सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी और सरकार का पुतला फूंकेगी। उन्होंने बताया कि 12 जून को बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर पूरे मामले की जांच की मांग करेगा।

टैग्स