1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 07, 2019, 10:08:12 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : सरकार की ओर से बाल विवाह को रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन फिर भी समाज में बाल विवाद की घटनाएं देखने को मिल रही हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले का है. जहां एक 17 साल की लड़की की शादी का मामला सामने आया है. हालांकि प्रशासन की मदद से इस शादी को कैंसिल कर दिया गया. पूरी घटना जिले के बखरी अनुमंडल के अकहा पंचायत की है. जहां महज 17 साल की नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी. जब प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो फौरन शादी समारोह में पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझा बुझाकर शादी को रोक दिया. बताया जा रहा है कि लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजू कुमार के साथ की जा रही थी. बताया जा रहा है कि गरीबी से तंग आकर लड़की की शादी कराई जा रही थी. उसके पिता दिव्यांग हैं. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ही उन्होंने यह फैसला लिया था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब परिजनों से लड़की के उम्र से संबंधित कोई भी कागजात मांगा तो लड़की वालों ने नहीं दिया. उसके बाद पुलिस लड़की और उसके घर वालों को थाने लेकर आई. शादी कैंसिल कर प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मदद की जाएगी. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट