ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: पुलिस ने एकसाथ सात अपराधियों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद

MADHUBANI: मधुबनी एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर फुलपरास एसडीपीओ उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एकसाथ सात अपराधियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास

Bihar News: पुलिस ने एकसाथ सात अपराधियों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी एसपी सुशील कुमार के निर्देश पर फुलपरास एसडीपीओ उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर एकसाथ सात अपराधियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में गोली और हथियार को बरामद किया है।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने लौकही थाना क्षेत्र के करीयोत चौक पर अपराध की योजना बना रहे सात अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी कट्टा, देसी पिस्टल, गोली, कारतूस का खोखा और नशीली दवा को बरामद किया है। वहीं आठ स्मार्टफोन और तीन बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है।


फुलपरास एसडीपीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने लोकही थाना क्षेत्र के कैरियोत चौक पर छापेमारी की, जहां अपराध की योजना बना रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, तीन खोखा, 120 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया।


इसके साथ ही एसडीपीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष के खिलाफ धमकी वाला वीडियो भी अपराधियों ने वायरल किया था। गिरफ्तार सभी अपराधियों से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव