1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 11, 2019, 9:58:09 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR : इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने आरोपी के घर वालों के ऊपर बल प्रयोग किया है. इस घटना में छोटे बच्चे समेत कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. पूरी घटना जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां आसिनपुर गांव में एक आरोपी अनिल पासवान को पकड़ने गई पुलिस और आरोपी के घर वालों के बीच नोकझोंक हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. उसके बाद पुलिस लाइन से भारी संख्या में आये पुलिसवालों ने लोगों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने गुस्से में आकर घर बैठे लोगों पर लाठियां बरसाई. बच्चे समेत कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि पिछले 31 जुलाई को आसिनपुर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इसी मामले के आरोपी अनिल पासवान को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर पर आई थी. घटना की जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों के हमले से कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. पुलिस इस मामले में दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगी. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट