ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: कार सवार गांजा तस्करों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक को लगी गोली

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां पुलिस और तस्करों के बीच मठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में इस घटना में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं तीन

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: कार सवार गांजा तस्करों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बड़ी खबर सहरसा से आ रही है, जहां पुलिस और तस्करों के बीच मठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में इस घटना में एक तस्कर को गोली लगी है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं तीन अन्य तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। घटना बनगांव थाना क्षेत्र की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।


पुलिस की गोली से घायल हुए गांजा तस्कर की पहचान सम्राट देवनाथ के तौर पर हुई है जो त्रिपुरा का रहने वाला है। गिरफ्तार तस्करों के पास से करीब एक क्विंटल गांजा, हथियार, कारतूस और दो चार चक्का वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। तस्करों के निशानदेही पर पांच और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वहां से भी गांजा और गाड़ी बरामद होने की सूचना मिल रही है। 


सहरसा एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि दूसरे राज्य से गांजा की खेप बिहार पहुंचने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने तस्करों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग में एक तस्कर को गोली लगी है और तीन अन्य तस्कर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता