ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : पोखर में तैरती मिली मां-बेटी की सिरकटी लाश, इलाके में मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR: जिले के गायघाट थाना इलाके से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मां बेटी की सिरकटी शव पोखर में तैरते हुए मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. शव देखते ही ग्रामीण

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  जिले के गायघाट थाना इलाके  से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मां बेटी की सिरकटी शव पोखर में तैरते हुए मिली है. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 

शव देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  एसकेएमसीएच भेज दिया. शव की पहचान गायघाट थाना के ही जारंग मलहटोली के राम श्रेष्ठ महतो की पत्नी संजू देवी(32 साल) और उसकी  बेटी अर्चना कुमारी के रूप में हुई है. दोनों मां-बेटी जो 5 अगस्त को ही अपने रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली थीं लेकिन लापता हो गई थी. परिजनों ने खोजा भी दोनों का कहीं पता नहीं चला. 

बुधवार की शाम दोनों मां-बेटी की लाश  जारंग मलहटोली स्कूल के समीप पोखर से मिली.  पुलिस ने शक के आधार व पूछताछ के लिए मृतका के पति ससुर व अन्य को हिरासत में लिया है. वहीं दोनों शवों का सिर बरामद नहीं हुआ है. पुलिस यह जाँच में जुटी है कि दोनों माँ बेटी की हत्या ससुराल वालों ने की या अन्य लोगों ने ? वहीं शव मिलने से इलाके में दहशत हैं.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता